flag
backBack
‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी ने किससे और क्यों कही ऐसी बात, वायरल हुआ वीडियो
Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम हमेशा ही चर्चा में बना रहता है. जब उन्हें खेलने का मौका मिलता है, तो वह अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं. वरना, उनकी मासूमियत लोगों का ध्यान खींच ही लेती है. अब सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर यूजर्स अतरंगी कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी का वीडियो हुआ वायरल

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है. ऐसे में पैपराजी भी उन्हें काफी फॉलो करते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो एयरपोर्ट का है, जिसमें वैभव ने ब्लैक कलर की हुडी पहनी हुई है. तभी वह किसी से कहते हैं कि "रील के चक्कर में ठुक जाओगे आप." इस वीडियो में साइड में अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई भी खड़े नजर आए. मगर, फैंस का पूरा फोकस वैभव पर ही टिका हुआ था.

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला एक भी मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के लिए चुनी स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी को शामिल तो किया गया, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सका. वैभव शुरुआती चार मैचों में बेंच पर ही बैठे रहे और उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को खेला जाएगा.

इस मैच में भी वैभव को मौका मिलना काफी मुश्किल है. चूंकि, संजू सैमसन अच्छे फॉर्म में हैं और अपनी टीम के लिए अहम रन बना रहे हैं. इतना ही नहीं, हेड कोच गौतम गंभीर पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि जो खिलाड़ी पहले से टीम में मौजूद है, उसे पहले मौका दिया जाएगा और बाद में आने वाले खिलाड़ियों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा.

वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय करियर

वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अब तक ज्यादा मुकाबले नहीं खेल पाए हैं. वैभव जुलाई से अब तक कुल 8 टी20 मैच टीम इंडिया के लिए खेल पाए हैं. उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 2 हाफ सेंचुरी की मदद से 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 18 छ्कके निकले हैं. उनका औसत 30.75 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 186.32 का है.

आपको बता दें, 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्क्वाड में शामिल किया गया है. मगर, अब देखने वाली बात होगी कि न्यूजीलैंड दौरे पर भी उन्हें मौका मिलता है या फिर बेंच पर बैठकर अपनी बारी का ही इंतजार करना पड़ता है.