IND-W vs ZIM-W: कप्तानी डेब्यू पर स्मृति मंधाना फेल, हरमनप्रीत भी ढेर, जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को दहलाया
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहली बार महिला टी20 सीरीज खेली जा रही है और उसके पहले ही मैच में टीम इंडिया के बैटिंग टॉप ऑर्डर की धज्जियां उड़ गईं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया दौर की शुरुआत एक छोटे से लेकिन हैरान करने वाले झटके के साथ हुई. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम सुपर बैटिंग लाइन-अप फेल हो गई. 1 / 5
नई कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में पहले टी20 मैच में ही जिम्बाब्वे की गेंदबाज नयाशा ग्वानजुरा ने कहर बरपा दिया और सिर्फ 19 रन पर भारत के 4 विकेट गिर गए. 2 / 5
जिम्बाब्वे से मिले 115 रन के लक्ष्य के जवाब में स्टार ओपनर स्मृति मंधाना 9 रन बनाकर आउट हो गईं. ये फुल टाइम कप्तान के रूप में स्मृति का डेब्यू मैच था. 3 / 5
मंधाना दूसरे ओवर में आउट हुईं और फिर इसी ओवर में अनुष्का शर्मा भी पवेलियन लौट गईं. तब टीम का स्कोर 18 रन था. दोनों विकेट ग्वानजुरा ने ही लिए. 4 / 5
पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी नहीं चलीं और वो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गईं. तब टीम का स्कोर 19 रन था और इसी स्कोर पर नई उप-कप्तान शेफाली वर्मा भी चलती बनीं, जिन्हें ग्वानजुरा ने ही आउट किया. 5 / 5