टीम इंडिया के 2000 छक्के पूरे, ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम, अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ एक छक्का उनके बल्ले से निकला. मगर ये रिकॉर्ड बनाने के लिए काफी था.
तीन बार की T20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में एक नया मुकाम छू लिया है. भारतीय टीम ने T20I में 2000 छक्के पूरे कर लिए हैं. (Photo: PTI) 1 / 5
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में संजू सैमसन के बल्ले से निकले छक्के के साथ ही टीम इंडिया ने ये यादगार मुकाम हासिल किया और वेस्टइंडीज के बाद ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी. (Photo: PTI) 2 / 5
टीम इंडिया को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का भी बड़ा योगदान रहा है, जिन्होंने खुद छक्कों के मामले में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया. (Photo: PTI) 3 / 5
इस पारी में अभिषेक के बल्ले से सिर्फ एक छक्का निकला लेकिन इसके साथ ही वो एक साल में T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. (Photo: PTI) 4 / 5
अभिषेक का 2026 में ये 69वां सिक्सर था और इस तरह उन्होंने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सूर्या ने 2022 में 68 छक्के जमाए थे. तीसरे नंबर पर भी अभिषेक (54) ही हैं. (Photo: PTI) 5 / 5