BackIND vs WI 5th T20I: भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले से पहले एयरपोर्ट पर उनका सामना पैपराजी से हुआ। इस दौरान कैमरे लेकर खड़े फोटोग्राफर्स और वीडियो बनाने वालों को देखकर वैभव ने मजाकिया अंदाज में ऐसी बात कह दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और वेस्टइंडीज के पांचवें टी20 मुकाबले से पहले अपने भारतीय टीम के कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकले, वहां मौजूद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींचनी और वीडियो बनानी शुरू कर दीं।
इसी दौरान वैभव ने पैपराजी को सावधान रहने की सलाह दी, लेकिन उनका अंदाज काफी मजेदार था। उन्होंने कहा, “रील के चक्कर में ठुक जाओगे आप।” वैभव का यह कमेंट सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। युवा क्रिकेटर अक्सर मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इस बार उनका मजाकिया अंदाज चर्चा में है। उनका यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से शेयर किया जा रहा है।
VIDEO:
When paparazzi started taking photos and videos of Vaibhav Sooryavanshi at the airport, he told them that one day, while recording reels like this, they would get into an accident, collide with someone, and fall. Vaibhav Sooryavanshi trolled the paparazzi really well https://t.co/vWpEbhasPf
Saffron Chargers (SaffronChargers) October 15, 2026
क्रिकेट की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। सीरीज के शुरुआती चारों मुकाबलों में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताया है।
अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाना है। सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबर है, इसलिए यह मैच निर्णायक होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि सीरीज के इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करती है या फिर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ ही मैदान पर उतरती है।