BackWorld Record बनाने का मौका: सबसे पहले ये जान लीजिए दीप्ति शर्मा India Women's Team की एक बड़ी मैन विनर प्लेयर हैं। T20I में तो उनके रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहे हैं। उन्होंने 157 मैचों में 1306 रन और 189 विकेट लेने का कारनामा किया है। अब दीप्ति के पास T20I के इतिहास की पहली 200 विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनने का मौका है।
वो जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के तीन मैचों में 11 विकेट लेकर इस मुकाम तक पहुंच सकती हैं। गौर करें कि दीप्ति T20I में दुनिया की दूसरी सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं। उनके ऊपर सिर्फ अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जिन्होंने 118 टी20 में 197 विकेट लिए हैं।
T20I में सबसे ज्यादा विकेट (महिला और पुरुष दोनों)
स्मृति मंधाना करेंगे कप्तानी: भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कैप्टेंसी स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना करेंगी। उन्हें इंडियन विमेंस टीम के नए कैप्टन के तौर पर चुना गया है। स्मृति को ये जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर के द्वारा कैप्टेंसी पॉजिशन को छोड़ने के बाद दी गई है। यानी विमेंस इन ब्लू में एक नए दौर की शुरुआत होने वाली है।
भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमणि कलिता और मिन्नू मणि।