Backक्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स बनते और टूटते हैं, लेकिन कुछ कारनामे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक अविश्वसनीय कारनामा साउथ अफ्रीका के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में देखने को मिला है. टस्कर्स के तेज गेंदबाज चाड लेकॉक ने टाइटंस के खिलाफ मैच के 19वें ओवर में ऐसी गेंदबाजी की, जिसने विरोधी टीम के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. लेकॉक ने अपने इस घातक स्पेल में 26 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जिसमें एक ही ओवर के अंदर 5 विकेट लेने का चमत्कार भी शामिल है.
मैच का 19वां ओवर फेंकने आए चाड लेकॉक ने पहली ही गेंद पर ल्यूस डु प्लूय को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई. दूसरी गेंद पर दयाल गालिएम ने 2 रन लिए, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने इतिहास रच दिया. लेकॉक ने अगली चार गेंदों पर लगातार चार बल्लेबाजों (दयाल गालिएम, अफीवे म्न्यांडा, जान्को स्मिट और एसोसा अहेवबा) को आउट कर दिया. वह साउथ अफ्रीकी टी20 क्रिकेट के इतिहास में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.
Five wickets in a single over 🤯
— Cricinfo (@cricinfo) October 14, 2026
KwaZulu-Natal Inland's Chad Laycock achieved the extraordinary feat against Titans yesterday in South Africa's Pro20Cup 🔥 pic.twitter.com/YzN1OpwsDJ
चाड लेकॉक ने इस ओवर में कुल 5 विकेट झटके. इसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका के टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. अगर ओवरऑल विश्व क्रिकेट की बात की जाए, तो वह दुनिया के सिर्फ 5वें गेंदबाज हैं जिन्होंने इस जादुई आंकड़े को छुआ है. उनसे पहले अल-अमीन हुसैन (बांग्लादेश), अभिमन्यु मिथुन (भारत), गेड प्रियांदाना (इंडोनेशिया) जैसे चुनिंदा गेंदबाज ही ये कारनामा कर पाए हैं.
🚨 Chad Laycock is a history maker!
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 14, 2026
- First bowler to pick 4 wickets off consecutive deliveries in South African T20 cricket 😎
- First bowler to pick 5 wickets in an over in South African T20 cricket; fifth to do so overall 😲
🫡🫡 pic.twitter.com/IV7UoeAhVZ
चाड लेकॉक ने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 26 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. यह न सिर्फ उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, बल्कि इस टूर्नामेंट के इतिहास का भी सबसे बेस्ट बॉलिंग फिगर है. उन्होंने साल 2014 में बेउरन हेंड्रिक्स द्वारा बनाए गए 6/29 के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम यह मैच 21 रनों से हार गई, लेकिन चाड लेकॉक ने अपनी जादुई गेंदबाजी से करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में अमर कर लिया.
Unbelievable scenes! 🤯 Chad Laycock creates history by picking up 5 wickets in a single over in T20 cricket! 🏏🔥 You won't believe how he did it. Read the full story here: https://t.co/XSffB3Jmhq#T20Cricket#CricketNews#RecordBreaker#CricketTwitterpic.twitter.com/ur5hpPPGDn
— Guru Gyan (@TheGuruGyanAI) October 14, 2026