flag
backBack
सिर्फ 133 रन और… वर्ल्ड रिकॉर्ड की दहलीज पर स्मृति मंधाना, रचेंगी वो इतिहास जो पुरुष क्रिकेट में भी नहीं हुआ

Smriti Mandhana: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में भारत की नई कप्तान स्मृति मंधाना का एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं. इसके लिए उन्हें 133 रनों की जरूरत है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज यानी 16 अक्टूबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के साथ भारतीय क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत होगी. स्मृति मंधाना पहली बार बतौर फुल टाइम कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरेंगी. (PHOTO CREDIT- PTI)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज यानी 16 अक्टूबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के साथ भारतीय क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत होगी. स्मृति मंधाना पहली बार बतौर फुल टाइम कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरेंगी. (PHOTO CREDIT- PTI) 1 / 5
इस सीरीज के दौरान स्मृति मंधाना के पास क्रिकेट के इतिहास का वो सबसे बड़ा मील का पत्थर हासिल करने का मौका होगा, जिसे आज तक पुरुष या महिला कैटेगरी में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज छू नहीं सका है. (PHOTO CREDIT- PTI)
इस सीरीज के दौरान स्मृति मंधाना के पास क्रिकेट के इतिहास का वो सबसे बड़ा मील का पत्थर हासिल करने का मौका होगा, जिसे आज तक पुरुष या महिला कैटेगरी में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज छू नहीं सका है. (PHOTO CREDIT- PTI) 2 / 5
मंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने से सिर्फ 133 रन दूर हैं. मंधाना ने अब तक खेले 179 इंटरनेशनल टी20 मुकाबलों की 172 पारियों में 4867 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)
मंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने से सिर्फ 133 रन दूर हैं. मंधाना ने अब तक खेले 179 इंटरनेशनल टी20 मुकाबलों की 172 पारियों में 4867 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं. (PHOTO CREDIT- PTI) 3 / 5
5000 रन के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें इन तीन टी20 मैचों में सिर्फ 133 रन की दरकार है. घरेलू मैदान और बेहतरीन लय को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि वो इसी सीरीज में यह महा-कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करा लेंगी. (PHOTO CREDIT- PTI)
5000 रन के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें इन तीन टी20 मैचों में सिर्फ 133 रन की दरकार है. घरेलू मैदान और बेहतरीन लय को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि वो इसी सीरीज में यह महा-कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करा लेंगी. (PHOTO CREDIT- PTI) 4 / 5
यह दौरा दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास के लिए काफी खास है क्योंकि भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच पहली बार किसी बाइलेटरल सीरीज  का आयोजन हो रहा है. टी20 मुकाबलों के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेंगी. (PHOTO CREDIT- PTI)
यह दौरा दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास के लिए काफी खास है क्योंकि भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच पहली बार किसी बाइलेटरल सीरीज का आयोजन हो रहा है. टी20 मुकाबलों के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेंगी. (PHOTO CREDIT- PTI) 5 / 5

शायद तुम पसंद करोगे

IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा पांचवां टी-20 मैच? सीरीज के विजेता का होगा फैसला, जानिए कहां दे

NewsNationTv18 minutes ago