flag
backBack
चौथा टी20: कीमो पॉल का 'पंजा', भारत को 24 रन से मात देकर सीरीज में बराबरी पर वेस्टइंडीज
Hyderabad: India vs West Indies Fourth T20I
Hyderabad: India vs West Indies Fourth T20I (Hyderabad: India vs West Indies Fourth T20I)

हैदराबाद में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने ज्वेल एंड्रयू के साथ पहले विकेट के लिए 26 गेंदों में 52 रन की साझेदारी की।

एंड्रयू 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद होप ने शिमरॉन हेटमायर के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 58 रन जुटाकर कैरेबियाई टीम को 110 के स्कोर तक पहुंचा दिया। हेटमायर ने 12 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाए।

शाई होप ने रॉवमैन पॉवेल (24) के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 46 रन जोड़कर टीम को 156 रन तक पहुंचाया। यहां से होप ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 91 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 247 के स्कोर तक पहुंचा दिया। होप ने 50 गेंदों में 9 छक्कों और 4 चौकों के साथ 102 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ नाबाद 49 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवरों में 223 के स्कोर पर सिमट गई। संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज 25 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की। संजू 23 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद टीम इंडिया ने 97 के स्कोर तक ईशान किशन (6) और कप्तान श्रेयस अय्यर (16) के विकेट भी गंवा दिए। यहां से अभिषेक शर्मा ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों में 33 रन जुटाकर भारत की उम्मीदों को जगा दिया था, लेकिन 11वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमश: अभिषेक शर्मा (29) और नमन धीर (0) भी अपना विकेट गंवा बैठे।

भारत ने 130 रन तक अपने 5 विकेट खो दिए, जिसके बाद तिलक वर्मा (43) ने नितीश रेड्डी (41) के साथ छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए। 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह (5) रिटायर्ड आउट हुए, जिसके साथ मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम कर लिया।

इसके बाद टीम इंडिया ने 97 के स्कोर तक ईशान किशन (6) और कप्तान श्रेयस अय्यर (16) के विकेट भी गंवा दिए। यहां से अभिषेक शर्मा ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों में 33 रन जुटाकर भारत की उम्मीदों को जगा दिया था, लेकिन 11वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमश: अभिषेक शर्मा (29) और नमन धीर (0) भी अपना विकेट गंवा बैठे।

Article Source: IANS

शायद तुम पसंद करोगे

IND vs WI 5th T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज! कौन जीतेगा बेंगलुरु टी20? जानें Match Prediction, Pitch

Cricket n Morean hour ago

IND VS WI: पांचवें टी-20 मैच में बल्लेबाजों की लगेगी लॉटरी, जानिए चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का

NewsNationTvan hour ago

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

Cricket n More12 hours ago

Hong Kong Sixes टूर्नामेंट से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार, कुलवंत खेजरोलिया को मिली जगह; Krunal Pand

Cricket n Morean hour ago