BackIshan Kishan Record : ईशान किशन इन दिनों टीम इंडिया के लिए अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. वो भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही घरेलू टी20 में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं. अब ईशान किशन के पास मौका होगा कि, वो भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टी20 मैच में अपने बल्ले से रनों का अंबार लगाते हुए 3 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकें. अब तक ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए इस सीरीज के तीन मैचों की 3 पारियों में 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से 147 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 43 रन है. अब ईशान किशन के पास इस सीरीज के चौथे मुकाबले में धमाल मचाने का मौका होगा.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच 19 अक्टूबर यानी बुधवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम को 7 बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा. इस मैच में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप के हाथों में होगी. इस मैच ईशान किशन कौन से 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. आइए जानते हैं.
1️⃣0️⃣0️⃣-run stand 🤝
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Captain Shreyas Iyer & Ishan Kishan beautifully pacing things in the middle 💙
Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 | @ishankishan51pic.twitter.com/KJFAd0Ziki
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के 28 वर्षीय बल्लेबाजी ईशान किशन के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने का मौका होगा. ऐसा करने से ईशान सिर्फ 82 रन दूर हैं. वो इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में इतने रन बना लेते हैं, तो टीम इंडिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन पूरे कर लेंगे. अब तक ईशान किशन ने भारत के लिए 64 टी20 मैचों की 64 पारियों में 1 शतक और 13 अर्धशतकों के साथ 1918 रन बनाए हैं. उनका औसत 32.0 का और स्ट्राइक रेट 147.5 का रहा है.
Half-Century in no time! 👊
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
Ishan Kishan brings up his 5️⃣0️⃣ off just 27 balls!
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBluepic.twitter.com/0MJztCv81J
ईशान किशन के पास भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 200 टी20 चौके पूरे करने का भी मौका होगा. ईशान ने इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए अब तक भारत के लिए 198 चौके लगाए हैं. अब वो अपने 200 चौके पूरे करने से सिर्फ 2 कदम दूर हैं. इस मैच में अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान 2 चौके लगाते हैं तो, वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 चौके पूरे कर लेंगे.
The #MenInBlue have arrived in Hyderabad for the 4th T20I.
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 13, 2026
Eyes on the series win! #TeamIndia#INDvWI@BCCIpic.twitter.com/xRCXG577Ff
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में ईशान किशन के निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड होगा. इस मैच में ईशान टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 100 छक्के पूरा करने चाहेंगे. इस मुकाबले में ये रिकॉर्ड हासिल करने ईशान के लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन नामुमकिन नहीं हो सकता है. ईशान ने अब तक भारत के लिए कुल 88 छक्के लगाए हैं. अब वो 100 छक्के पूरे करने से सिर्फ 12 छक्के दूरे हैं. वो इस मैच में अगर 12 छक्के लगाते हैं, तो भारत की ओर से टी20 में 100 पूरे कर लेंगे.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.