BackRohit Sharma : भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है. उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिलाब दिया है. इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी पर भी कब्जा किया है. रोहित शर्मा ने लंबे समय तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियन की कप्तानी की है. उन्होंने बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस के लिए 2013 से लेकर 2023 तक कप्तानी है. इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल की विनिर बनाया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन का खिताब जीता है.
रोहित के बतौर कप्तान सफल कार्यकाल के बाद मुबंई इंडियंस की टीम ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया. साल 2024 में रोहित शर्मा को हटाकर मुबंई इंडियंस ने उनकी कप्तानी में खेलने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया. इसके बाद रोहित शर्मा को आईपीएल 2024, 2025 और 2026 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में बतौर खिलाड़ी खेलना पड़ा है. मुंबई इंडियंस ने हार्दिक की कप्तानी में काफी निराशाजनक समय देखा है.
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने से चुक गई. इसके बाद तमाम विवाद सामने आए. टीम से हार्दिक पांड्या को हटाने की खबरें आईं, वहीं सूर्यकुमार यादव के टीम का साथ छोड़ने की बातें भी सामने आईं. सूर्या ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो भी किया और हार्दिक पाडंया का मुंबई इंडियंस से किसी और टीम में ड्रेट होना चर्चाओं का विषय बना रहता है. इस सबके बीच अब रोहित शर्मा के फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने की खबर सामने आ रही है. इसमें कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं.
स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस फिर से आईपीएल 2027 के लिए अपना कप्तान बना सकती है. रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के कप्तान बनेंगे या नहीं बनेंगे. इस पर क्रिकेटर और फ्रेंचाइजी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है. इस मामले पर दोनों तरफ से कोई बयान भी सामने नहीं आया है. ऐसे में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान फिर से बनेंगे इस बाते में कितनी सच्चाई है, ये आने वाले समय में तय होगा.
🚨 ROHIT COULD BE BACK AS MI CAPTAIN. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 13, 2026
- Rohit Sharma likely to return as the Mumbai Indians captain in IPL 2027. (Sports Tak). pic.twitter.com/fsrYfD7h6o
रोहित शर्मा के फिर से एमआई के कप्तान बनने के तार हार्दिक पांड्या से जुड़े हुए हैं. अगर हार्दिक ट्रेड होकर किसी ओर टीम ें जाते हैं तो, मुंबई इंडियंस की कप्तानी का पद खाली हो जाएगा. ऐसे में मुंबई इंडियंस को अपने लिए फिर से नया कप्तान सर्च करना होगा. इस स्थिति में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस फिर से कप्तान बना सकती है. क्योंकि रोहित उनको 5 बार ट्रॉफी दिला चुके हैं. वो टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी भी हैं.
🚨 BIGGEST U TURN OF THE HISTORY 🚨
— VIKAS (@Vikas662005) October 14, 2026
- Mumbai Indians made Hardik Pandya as captain in IPL 24 & sacked Rohit Sharma as captain.
- Rohit Sharma most successful captain of IPL history, but MI mangement disrespect him. Fans not accepted Hardik as captain. MI last three worst… pic.twitter.com/fjVhRaRBox
रोहित शर्मा अगर मुंबई इंडियंस के कप्तान बनते हैं तो, ये आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े यू टर्न में गिना जाएगा. मुंबई ने पहले रोहित को हटाया और हार्दिक को लाए. अब हार्दिक को हटाकर रोहित को फिर से वापस लाएंगे. ये सबसे बड़े यू टर्न होगा. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ऐसा कर चुकी है. उन्होंने धोनी को हटाया और रविंद्र जडेजा को कप्तानी दी और फिर बाद में रविंद्र जडेजा को हटाकर धोनी को कप्तानी सौंप दी थी.