flag
backBack
IND vs WI 5th T20: भुवनेश्वर कुमार IN अर्शदीप सिंह OUT! बेंगलुरु टी20 के लिए Team India की संभावित प्लेइंग XI
IND vs WI 5th T20 में भारत की Probable Playing XI
IND vs WI 5th T20 में भारत की Probable Playing XI (India Probable Playing XI Vs West Indies 5th T20)

अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार: भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह चोटिल हैं। उन्हें इंदौर टी20 के दौरान कंधे पर चोट आई जिस वज़ह से वो बल्लेबाज़ी भी नहीं कर पाए। वो अपनी चोट के कारण पांचवें टी20 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को जगह दी गई है।

अर्शदीप की गैरमौजूदगी में भुवी बेंगलुरु टी20 खेलते नज़र आ सकते हैं। 36 वर्षीय भुवनेश्वर एक बेहद ही काबिल और अनुभवी तेज गेंदबाज़ हैं। वो गेंद को अंदर और बाहर दोनों तरह स्विंग कराते हैं। उन्होंने देश के लिए 21 टेस्ट में 63 विकेट, 121 वनडे में 141 विकेट और 89 टी20 में 90 विकेट झटके हैं। वो भारत के लिए 4 साल बाद कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे।

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका: इंदौर टी20 में भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई हुई। उन्होंने 20 ओवर में 3 विकेट लेकर 247 रन लुटाए। ऐसे में अब मेजबान टीम अपनी गेंदबाज़ी को मजबूत करने के लिए कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में चुन सकती है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में सर्वाधिक विकेट (3 मैचों में 7 विकेट) लिए थे। वो T20I में 100 विकेट लेने के करीब हैं। उन्होंने 56 मैचों में 98 विकेट झटके हैं।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव/कुलदीप यादव, प्रिंस यादव।

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई।

शायद तुम पसंद करोगे

IND vs WI 5th T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज! कौन जीतेगा बेंगलुरु टी20? जानें Match Prediction, Pitch

Cricket n More2 hours ago