flag
backBack
दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2027 में लग सकता है तगड़ा का चूना, 24.75 करोड़ वाला खिलाड़ी क्या हो जाएगा टीम से बाहर?
IPL 2027
IPL 2027 Photograph: (ani)

IPL 2027 : इंडियन प्रीमियर लीग के अगामी सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी कमर कंसना लगभग शुरू कर दिया है. चेन्नई सुपर किंग ने जहां जहीर खान को अपना कोच बनाया है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को अपना हेड को और युवराज सिंह को टीम का असिस्टेंड कोच बनाया है. दिल्ली कैपिटल्स इस बार आईपीएल में धमाल मचाने के लिए उतरेगी. लेकिन आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तगड़ा चूना लगा सकता है. डीसी की टीम को करोड़ों का घटा होता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि उनकी टीम का प्रमुख खिलाड़ी आईपीएल 2027 मिस कर सकता है. 

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी के आईपीएल 2027 को छोड़ने से दिल्ली कैपिटल्स को सबसे बड़ा नुकसान होगा. इस खिलाड़ी को दिल्ली की टीम ने 24.75 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में चुना है. अब अगर ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए अगला सीजन नहीं खेल पाता है तो ये टीम के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है. ये खिलाड़ी कौन है और क्यों ये आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स को लगेगा करोड़ों का चूना

आईपीएल का 20वां सीजन साल 2027 में खेला जाएगा. ये टूर्नामेंट फरवरी से लेकर मार्च या मई तक खेला जाएगा. इससे पहले दिसंबर महीने में प्लेयर्स का ऑक्शन भी होने वाला है. इससे पहले खबर आ रही है कि, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल के अगले सीजन से बाहर हो सकते हैं. वो आईपीएल 2027 में शायद ही नहीं खेल पाएं. इस मामले में उनके एक बड़ा बयान भी आया है.

स्टार्क ने आईपीएल 2027 खेलने पर दिया बड़ा बयान

मिचेल स्टार्क ने कोड स्पोर्ट्स के पॉडकास्ट पर हाल ही में बात करते हुए कहा कि, 'मेरे शेड्यूल को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हो सका है'. मिचेल स्टार्क के इस बयान ने साफ कर दिया है कि, वो आईपीएल में खेलने या नहीं इसको लेकर वो खुद भी क्लियर नहीं है. ऐसे में वो अभी इस मामले पर जबाव देने से बच रहे हैं. 

क्यों खड़ा हुआ स्टार्क के IPL खेलने पर सवाल

आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम आईपीएल 2027 से पहले भारत का दौरा करेगी. इसके बाद अगले साल 11 मार्च को एशेज सीरीज की 150वीं वर्षगांठ टेस्ट के रूप में खेलना है. ऐसे में मिचेल स्टार ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज हैं और उनका खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए तय माना जा रहा है. ऐसे में वो अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2027 में खेलना छोड़ सकते हैं.

ऑस्ट्रेलियाई कोच का आया बड़ा बयान 

 ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि, 'मुझे पता है कि लोग आईपीएल और उस समय के बारे में बात करना शुरू कर देंगे. मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट के नजरिए से आईपीएल सबसे बेहतरीन टूर्नामेंट है और इसमें हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खेलने से उनके प्रदर्शन में भी फायदा होता है. बस आपको दोनों चीजों के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना होगा. आने वाले समय में कई बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स हैं जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का संभावित फाइनल, विदेश में होने वाली एशेज सीरीज और आगामी वर्ल्ड कप शामिल हैं. ऐसे में हमारे कोचिंग स्टाफ और मेडिकल टीमें लगातार खिलाड़ियों जिसमें खासकर तेज गेंदबाजों के वर्कलोड का आकलन कर रही हैं. हमें उन्हें उन्हें आराम देना बहुत जरूरी है'. 

शायद तुम पसंद करोगे

IND vs WI 5th T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज! कौन जीतेगा बेंगलुरु टी20? जानें Match Prediction, Pitch

Cricket n Morean hour ago