flag
backBack
भारत बनाम वेस्टइंडीज: नमन धीर का खुलासा, एक 'असली ऑलराउंडर' बनना है चाहत
Indore: India vs West Indies 3rd T20I
Indore: India vs West Indies 3rd T20I (Indore: India vs West Indies 3rd T20I)

West Indies:  भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर खुद को एक असली ऑलराउंडर के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन बल्ले से योगदान देना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त के बावजूद मेजबान टीम लापरवाही नहीं बरत सकती।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथे टी20 से पहले धीर ने सबसे छोटे फॉर्मेट में मेहमान टीम से मिलने वाली चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि भारत को उसी जोश और तेजी को बनाए रखना होगा, जिसकी बदौलत उन्होंने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पिछले मैच में 14 रन से जीत हासिल की थी।

धीर ने कहा, "वेस्टइंडीज जाहिर तौर पर एक बहुत खतरनाक टीम है, खासकर इस फॉर्मेट में। इससे यह सीख मिलती है कि सीरीज के किसी भी चरण में आप लापरवाही नहीं बरत सकते। हां, हम 2-1 से आगे हैं, लेकिन फिर भी उसी जोश के साथ खेलेंगे।"

26 वर्षीय खिलाड़ी इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिनके नाम पर 5 शिकार हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके सभी विकेट छक्का खाने के बाद ही मिले हैं; यह एक ऐसा आंकड़ा है, जिसे ऑलराउंडर आने वाले मुकाबले में बदलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस बार विकेट लेने से पहले मैं छक्का नहीं खाऊंगा। मुझे पता नहीं था कि मैं इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज हूं। मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं गौतम (गंभीर) सर और बाकी सभी कोचों से बात करता रहा हूं। वे मुझसे गेंदबाजी के कुछ पहलुओं के बारे में बात कर रहे हैं।"

धीर ने एक असली ऑलराउंडर बनने की इच्छा पर भी जोर देते हुए कहा, "नहीं, मैं निश्चित रूप से एक असली ऑलराउंडर बनना चाहता हूं, लेकिन अभी बल्ले से ज्यादा रन बनाना चाहता हूं। पिछले मैच में मुझे मौका मिला था। लेकिन हां, मुझे खुशी है कि हम जीते।"

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस बार विकेट लेने से पहले मैं छक्का नहीं खाऊंगा। मुझे पता नहीं था कि मैं इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज हूं। मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं गौतम (गंभीर) सर और बाकी सभी कोचों से बात करता रहा हूं। वे मुझसे गेंदबाजी के कुछ पहलुओं के बारे में बात कर रहे हैं।"

Article Source: IANS