flag
backBack
Yuvraj Singh को Delhi Capitals ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2027 में इस रोल में आएंगे नजर

Yuvraj Singh IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ नई भूमिका में नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।

Yuvraj Singh IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे
Yuvraj Singh IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे (Yuvraj Singh Appointed Delhi Capitals Assistant Batting Coach Ahead Of IPL 2027)

भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ नई भूमिका में नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को युवराज को अपना नया सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने का ऐलान किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी।

युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से लंबे समय तक फैंस का मनोरंजन किया है। अब वह अपने अनुभव का इस्तेमाल दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को बेहतर बनाने में करेंगे। इससे पहले वह दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ी के तौर पर भी खेल चुके हैं। ऐसे में टीम के साथ उनका जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिलेगा, लेकिन इस बार उनकी भूमिका मैदान पर खेलने के बजाय खिलाड़ियों को तैयार करने की होगी।
 

युवराज सिंह पिछले कुछ समय से युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने के लिए भी चर्चा में रहे हैं। वह अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों को मेंटर कर चुके हैं। अभिषेक ने भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई है, जबकि प्रभसिमरन भी आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा चुके हैं।

शायद तुम पसंद करोगे

Hong Kong Sixes टूर्नामेंट से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार, कुलवंत खेजरोलिया को मिली जगह; Krunal Pand

Cricket n Morean hour ago

IND vs WI 5th T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज! कौन जीतेगा बेंगलुरु टी20? जानें Match Prediction, Pitch

Cricket n Morean hour ago