flag
backBack
IND vs WI 4th T20I Live Score: सीरीज पर होगा टीम इंडिया का कब्जा? हैदराबाद में आज होगा फैसला

IND vs WI 4th T20I: राजीव गांधी स्टेडियम भारत के लिए अच्छा साबित हुआ है. इसी मैदान पर 2024 में भारतीय टीम ने 297 रन बनाए थे, जो टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है.

IND vs WI 4th T20I Live Score: सीरीज पर होगा टीम इंडिया का कब्जा? हैदराबाद में आज होगा फैसला
Ind Vs Wi 4th T20i Live: हैदराबाद में चौथा टी20 मैच

LIVE Cricket Score & Updates

  • अब ममता बनर्जी अस्तित्वहीन हो गईंः मंत्री अग्निमित्रा पॉल

    पश्चिम बंगाल सरकार में आसनसोल में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “अब ममता बनर्जी अस्तित्वहीन हो गई हैं. वे कोशिश कर रही हैं कि थोड़ा प्रतिवाद करके या आंदोलन करके दोबारा अपना अस्तित्व वापस पा सकें। बंगाल के लोग जब एक बार आपको बर्खास्त कर देते हैं तो फिर दोबारा आप वापस नहीं आ पाते हैं.”

  • IND vs WI Live Update: हैदराबाद में फिर टूटेगा रिकॉर्ड?

    हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक रहा है. इसी मैदान पर ठीक 2 साल पहले 12 अक्टूबर 2024 को भारतीय टीम ने अपना सबसे बड़ा टी20 स्कोर बनाया था. तब टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए थे. संजू सैमसन ने उस मैच में शतक जमाया था. क्या टीम इंडिया इस बार ये रिकॉर्ड तोड़ेगी?

India vs West Indies 4th T20I Live and Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद में होने जा रहा है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहे इस मैच में टीम इंडिया के पास सीरीज अपने नाम करने का अच्छा मौका है. भारतीय टीम ने पिछले मैच में दमदार जीत के साथ 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी. वहीं वेस्टइंडीज के पास सीरीज में बने रहने का ये आखिरी मौका है. अगर वो ये मैच जीतती है तो फिर फैसला पांचवें मैच में होगा. वेस्टइंडीज ने दूसरा टी20 जीत कर दिखाया है कि वो वापसी करने का दम रखती है.

राजीव गांधी स्टेडियम में 2019 में पहली बार टी20 इंटरनेशल मैच खेला गया था लेकिन तब से अब तक सिर्फ 3 मैच खेले गए हैं. हालांकि ये मैदान भारत के लिए अच्छा रहा है और टीम इंडिया ने तीनों ही मैच जीते हैं. इसमें भी पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ ही जीता था, जिसमें भारत ने 208 रन का लक्ष्य हासिल किया था. वहीं पिछला मैच 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ अक्टूबर में ही खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने अपना सबसे बड़ा स्कोर, 297 रन, बनाया था.

शायद तुम पसंद करोगे

IND vs WI 5th T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज! कौन जीतेगा बेंगलुरु टी20? जानें Match Prediction, Pitch

Cricket n Morean hour ago

IND VS WI: पांचवें टी-20 मैच में बल्लेबाजों की लगेगी लॉटरी, जानिए चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का

NewsNationTvan hour ago

IND vs NZ: 6 मैचों में 2 शतक और 71 का औसत… फिर भी न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए क्यों नहीं चुने गए

tv9hindi2 hours ago