संजू सैमसन का 20 गेंदों में अर्धशतक, छक्कों का शतक पूरा, टीम इंडिया की भी सबसे तेज फिफ्टी
IND vs WI: वेस्टइंडीज से मिले 248 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत को धुआंधार शुरुआत की जरूरत थी और ये काम संजू सैमसन ने किया. उनकी बदौलत टीम इंडिया ने 3 ओवर के अंदर ही फिफ्टी पूरी कर ली.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया के ओपनर संजू सैमसन ने एक तूफानी अर्धशतक जमाकर गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. (Photo: PTI) 1 / 5
वेस्टइंडीज से मिले 248 रन के लक्ष्य के जवाब में सैमसन ने आते ही ताबड़तोड़ छक्के-चौके उड़ा दिए और सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, जो उनकी जॉइंट फास्टेस्ट फिफ्टी है. (Photo: PTI) 2 / 5
सैमसन ने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जमाए. इसके साथ ही सैमसन T20I में 100 छक्के लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए. (Photo: PTI) 3 / 5
वहीं इस दौरान टीम इंडिया ने भी टी20 में अपनी सबसे तेज फिफ्टी पूरी की. भारत के 50 रन ठीक 3 ओवर में पूरे हुए और इस तरह न्यूजीलैंड के खिलाफ 3.1 ओवर वाला रिकॉर्ड टूट गया. (Photo: PTI) 4 / 5
सिर्फ सैमसन ही नहीं बल्कि टीम इंडिया ने भी छक्कों का एक नया मुकाम छू लिया. टीम इंडिया ने T20I में 2000 छक्के पूरे कर लिए और ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी. (Photo: PTI) 5 / 5