BackIND W vs ZIM W 1st T20 : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रायपुर में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. मंधाना ने जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो को पहले बैटिंग करना का न्योता दिया है. इसके साथ ही इस मुकाबले में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका निक्की प्रसाद को मिला है. उन्हें अपनी डेब्यू कैप स्मृति मंधाना के हाथों से ही मिली है.
इस मुकाबले में स्मृति मंधाना बतौर नियमित कप्तान पहली बार टॉस के लिए आई और उन्होंने ही सिक्का उछाला. सिक्का उनके पक्ष में गया और वो पहला टॉस जीत गईं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम में अनुष्का शर्मा को मौका दिया है, जो टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकती है. वहीं टीम में हरमनप्रीत कौर बगैर कप्तान खेल रही हैं, जो टीम के लिए बतौर फिनिशर खेलने वाली हैं.
🚨 Toss 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 16, 2026
Captain Smriti Mandhana wins her first toss as #TeamIndia's full-time T20I Captain 🪙
Team India elected to bowl first.
Updates ▶️ https://t.co/ZebQdoQIRo#INDvZIM | @mflone_pic.twitter.com/Ibd4Mc1MtQ
For the first time ever, India Women and Zimbabwe Women will face off in a T20I, with the series opener set to light up Raipur!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 15, 2026
🗓️ Friday, 16 October
⏰ 7 PM IST
📍 Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium, Raipur
LIVE on DD Sports (DD Free Dish).#INDvsZIM#TeamIndiapic.twitter.com/9zXdcRjlto
भारत : शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिंतीमनी कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत.
जिम्बाब्वे : केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएड्ज़ा धुरुरू (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिंडर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंदई मकुशा.