flag
backBack
IND VS NZ: ऐसा क्यों.... समझ से परे हैं सिलेक्टर्स के ये 5 फैसले, न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए चुनी टीम पर उठे सवाल
ind vs nz 5 decisions made by Indian selectors regarding ODI squad for New Zealand tour that no one could understand
भारत बनाम न्यूजीलैंड Photograph: (AI)

IND VS NZ: भारतीय क्रिकेट टीम एक 45 दिन लंबे न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. इस दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी-20 सीरीज से होगी. फिर, 5 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. टीम के सामने आने के बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है. सिलेक्टर्स ने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम में सिलेक्टर्स द्वारा लिए 3 ऐसे फैसलों के बारे में बताते हैं, जो सबके समझ के परे हैं.

टीम इंडिया का हुआ ऐलान

शुक्रवार की रात को बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया. बोर्ड ने 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 2 स्क्वाड का ऐलान किया है. दरअसल, वनडे सीरीज के खत्म होने के 3 दिन बाद ही टेस्ट सीरीज का आगाज हो जाएगा. ऐसे में खिलाड़ियों को आराम देने के इरादे से सिलेक्टर्स ने शुरुआती 3 मैचों और फिर बाद के 2 मैचों के लिए अलग-अलग टीमों का चयन किया है. शुरुआती 3 वनडे की कप्तानी नियमित कप्तान शुभमन गिल करेंगे. तो वहीं आखिरी 2 वनडे मैचों की कमान श्रेयस अय्यर संभालते नजर आएंगे.

पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन(विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर(कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान, विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

1. यशस्वी जायसवाल को क्यों नहीं चुना गया?

यशस्वी जायसवाल का हालिया फॉर्म, खासकर टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में, बेहद शानदार रहा है. वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने के लिए जाने जाते हैं. इसके बावजूद ODI टीम से उनका बाहर होना फैंस को हैरान कर रहा है. कहने को तो टीम प्रबंधन और कोच गौतम गंभीर फिलहाल रोहित और गिल को ध्यान में रखकर 2027 वर्ल्ड कप की रणनीति तैयार कर रहे हैं. मगर, यशस्वी को बैकअप ओपनर के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता था, ताकि जरूरत पड़ने पर वह अंतिम ग्यारह में शामिल हो सकें.

गौर करने वाली बात है कि यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अपना पिछला वनडे मैच जब खेला था, तब शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था. जी हां, उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी. लेकिन, उसके बाद वह दोबारा वनडे टीम में खेलते नजर नहीं आए.

2. मोहम्मद सिराज को सभी 5 मैचों के लिए क्यों चुना गया?

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के सभी 5 मैचों के लिए चुना गया है, जिसने वर्कलोड मैनेजमेंट पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. सिराज भारत के तीनों फॉर्मेट (Test, ODI, T20) खेलने वाले प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. लगातार क्रिकेट खेलने के कारण तेज गेंदबाजों को चोट लगने और थकान का खतरा सबसे ज्यादा रहता है.

जहां एक तरफ भारतीय क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों के वर्कलोड को बैलेंस करने की बात करता है, वहीं सिराज जैसे मुख्य गेंदबाज को बिना किसी आराम के लगातार 5 वनडे मैचों की सीरीज में बनाए रखना समझ से परे है. उन्हें इस सीरीज के कुछ मैचों से आराम देकर युवा गेंदबाजों को आजमाया जा सकता था. इससे न केवल सिराज को तरोताजा रहने का मौका मिलता, बल्कि भारत की तेज गेंदबाजी की बेंच स्ट्रेंथ भी मजबूत होती.

3. मोहम्मद शमी को क्यों नहीं दिया गया मौका?

मोहम्मद शमी भारत के सबसे अनुभवी और मैच जिताऊ तेज गेंदबाजों में से एक हैं. खासतौर पर वनडे फॉर्मेट और आईसीसी टूर्नामेंट्स में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. चोट से उबरने के बाद जब वह वापसी की राह पर हैं, तो फैंस और विशेषज्ञों को उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उन्हें अपनी लय हासिल करने का मौका दिया जाएगा.

शमी को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया है, इसपर सिलेक्टर्स ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. जबकि वह घरेलू स्तर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी घरेलू टीमों के लिए विकेट चटाककर लगातार टीम इंडिया में वापसी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. उन्हें बाहर रखने के फैसले ने फैंस को काफी निराश किया है.

यहां देखें 5 मैचों की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच

तारीख

दिन

मुकाबला

वेन्यू

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

बुधवार

भारत vs न्यूजीलैंड

ईडन पार्क, ऑकलैंड

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

शनिवार

भारत vs न्यूजीलैंड

एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

मंगलवार

भारत vs न्यूजीलैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

शुक्रवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

पांचवां वनडे

रविवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई