BackTeam India Chief Selector : टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर कौन बनेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानने के लिए काफी बेताब है. मुख्य चयनकर्ता के पद से हटे हुए अजीत अगरकर को काफी समय हो चुका है. उनके रिप्लेसमेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आवेदन जारी किए थे, जिसमें आए आवेदनों के बाद योग्य केंडिडेट का चयन चीफ सिलेक्टर के रूप में किया जाएगा. इसके बाद पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद टीम के नए चीफ सिलेक्टर का चयन होगा. लेकिन उससे पहले एक चीज साफ हो गई है कि, कौन भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता नहीं बनेगा.
अब इंडियन क्रिकेट टीम का चीफ सिलेक्टर कौन नहीं बनेगा, उसका नाम तो समाने आ चुका है. ये नाम किसी और का नहीं बल्कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल का है. वो टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की जगह नहीं बनने वाले हैं. क्योंकि उन्होंने चीफ सिलेक्टर पद के लिए निकले आवेदन के लिए फॉर्म ही नहीं भरा है. जब पार्थिव ने चीफ सिलेक्टर पद के लिए अप्लाई नहीं किया है तो ये साफ है कि वो टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर नहीं बनेंगे. अब उनकी जगह कौन टीम इंडिया का चीफी सिलेक्टर बनेगा. आइए जानते हैं.
🚨 NO PARTHIV PATEL AS INDIA'S CHIEF SELECTOR 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 15, 2026
- Parthiv Patel hasn't apply for the India's Chief selector post. (Arani Basu/TOI). pic.twitter.com/XLVDODGcx7
अजीत अगरकर ने जुलाई 2023 से 4 भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर का पद संभाला था. इसके बाद अक्टूबर 2026 में उन्होंने अपना पद छोड़ दिया. अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद टीम इंडिया के सिलेक्टर पैनल में मौजूद प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का अंतरिम चीफ सिलेक्टर बना दिया गया. ओझा ने ही वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन किया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भी उन्होंने टीम को चुना. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी उनकी लीडरशिप में टीम चुनी जाएगी.
अब सामने आ रही खबरों के मुताबकि, प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर पद पर बने रहेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो, प्रज्ञान ओझा अब पर्थिव पटेल के रेस से हटने के बाद मुख्य चयनकर्ता बनने के प्रमुख दावेदार हैं. इस समय वो टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर भी हैं. उनके पास अब मौका होगा कि, वो अजीत अगरकर की जगह पर टीम इंडिया में चीफ सिलेक्टर का पद संभाल सकें. उनके टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर बनने के चांस सबसे ज्यादा है.
🔴 BIG UPDATE ON TEAM INDIA NEW SELECTOR 🤯
— Sam (@cricsam02) October 14, 2026
- A former Indian fast bowler from Mumbai is reportedly set to apply for the selector's position.
- Parthiv Patel has reportedly not applied yet.
If Parthiv doesn't apply, Pragyan Ojha could become India's new selector. (Sahil… pic.twitter.com/u6iinmpaLz
भारतीय क्रिकेट टीम का अगला दौरान न्यूजीलैंड का होने वाला है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम 5 टी20, पांच वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होने वाला है. इस दौरे का अंत 1 दिसंबर को टेस्ट सीरीज के अंत के साथ होगा. इस सीरीज में शभुमन गिल टीम इंडिया को वनडे और टेस्ट में लीड करेंगे तो वहीं, टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी धमाल मचाएंगे.