flag
backBack
Abhishek Sharma ने तोड़ा Suryakumar Yadav का 4 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस खास लिस्ट में बने नंबर-1
Abhishek Sharma ने 2026 में 69 टी20 इंटरनेशनल छक्के लगाकर Suryakumar Yadav का एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया
Abhishek Sharma ने 2026 में 69 टी20 इंटरनेशनल छक्के लगाकर Suryakumar Yadav का एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया (Abhishek Sharma Most Sixes Calendar Year T20I Record Suryakumar Yadav)

IND vs WI 4th T20I: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बुधवार (14 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में भले ही अभिषेक का बल्ला ज्यादा नहीं चला। वह 24 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी इस पारी में 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। लेकिन उनका यही एक छक्का उन्हें रिकॉर्ड बुक में सबसे ऊपर पहुंचाने के लिए काफी था। इस छक्के के साथ अभिषेक ने साल 2026 में अपने छक्कों की संख्या 69 कर ली और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया।

सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 68 छक्के लगाए थे। उनका यह रिकॉर्ड चार साल से कायम था, लेकिन अब अभिषेक शर्मा ने 2026 में 69 छक्के लगाकर इसे तोड़ दिया है।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा (भारत) – 2026 में अब तक 69 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव (भारत) – 2022 में 68 छक्के
  • अभिषेक शर्मा (भारत) – 2025 में 54 छक्के
  • ईशान किशन (भारत) – 2026 में अब तक 52 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव (भारत) – 2023 में 43 छक्के
  • मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 2021 में 42 छक्के

अभिषेक शर्मा अभी सिर्फ 26 साल के हैं और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 67 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 143 छक्के लगाए हैं। 

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान शाई होप ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए टीम के लिए 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली। 

इसके जवाब में भारतीय टीम 223 रन तक ही पहुंच सकी और 24 रन से यह मैच हार गई। वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है।

शायद तुम पसंद करोगे

IND vs WI 5th T20: भुवनेश्वर कुमार IN अर्शदीप सिंह OUT! बेंगलुरु टी20 के लिए Team India की संभावि

Cricket n More5 hours ago