BackBeth Mooney Lightning Stumping Video: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर बेथ मूनी (Beth Mooney) ने बुधवार, 14 अक्टूबर को ब्रिसबेन के एलन बोर्डर फील्ड पर अपना 100वां ODI मुकाबला खेला। इस मुकाबले (AUS-W vs BAN-W 3rd ODI) में बेथ अपनी बैटिंग से तो छाप नहीं छोड़ पाईं, लेकिन उन्होंने विकेट के पीछे एक गज़ब का कैच और एक लाइटनिंग स्टंपिंग जरूर की। उनकी शानदार स्पंटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पलक झपकते ही उड़े स्टंप्स: ये घटना बांग्लादेश की पारी के 49वें ओवर में घटी। ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर एन्नाबेल सदरलैंड गेंदबाज़ी कर रहीं थीं। उन्होंने अपनी चौथी गेंद एक बाउंसर फेंकी और शोर्ना अख्तर को सरप्राइज किया। यहां शोर्ना आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठी।
इसके बाद ही बेथ मूनी की लाइटनिंग स्टंपिंग देखने को मिली। उन्होंने लगभग अपने सिर की ऊंचाई पर गेंद को पकड़ा और फिर बेहद ही तेजी से स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स उड़ा दिए। ये सब कुछ बिजली की तेजी या कहें पलक झपकने की रफ्तार से हुआ।
बेथ की स्टंपिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में खुशी की लहर दौड़ गई। दूसरी तरफ शोर्ना को 71 गेंदों पर 54 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
A stumping off a bouncer! World class keeping from Beth Mooney #AUSvBAN https://t.co/TrhgOCn40T
— 7Cricket (@7Cricket) October 14, 2026
मैच का हाल: ब्रिसबेन के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेश को 49.5 ओवर में 172 रनों के स्कोर पर ऑल आउट किया। बांग्लादेश के लिए शोर्ना अख्तर (71 गेंदों पर 54 रन) और शर्मिन अख्तर (93 गेंदों पर 50 रन) ने अर्धशतक जड़े।
इसके बाद मैदान पर एन्नाबेल सदरलैंड और एलिस पेरी का तूफान देखने को मिला। सदरलैंड ने 52 गेंदों पर 12 चौके लगाए और नाबाद 74 रन जोड़े। एलिस पेरी ने 64 गेंदों पर 8 चौके लगाकर नाबाद 65 रनों की पारी खेली। तो ऐसे ऑस्ट्रेलिया ने 22.4 ओवर में 173 रनों का लक्ष्य हासिल किया और तीसरा वनडे 8 विकेट से जीता। इसी के साथ उन्होंने सीरीज में बांग्लादेश को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है।