flag
backBack
Qais Ahmad ने दिलाई Gulbadin Naib की याद, साम-दाम-दण्ड-भेद करके शारजाह टेस्ट कराया ड्रॉ; देखें VIDEO
Qais Ahmad Cramps Video: शारजाह टेस्ट में क्रैम्प्स के बाद मैदान पर लेटे क़ैस अहमद
Qais Ahmad Cramps Video: शारजाह टेस्ट में क्रैम्प्स के बाद मैदान पर लेटे क़ैस अहमद (Qais Ahmad Video: क़ैस अहमद ने दिलाई गुलबदीन नायब की याद)

Qais Ahmad Video: वो कहते हैं ना, प्यार और जंग में सब कुछ जायज है। इस कहावत को बीते मंगलवार, 13 अक्टूबर को अफगानी खिलाड़ी क़ैस अहमद (Qais Ahmad) ने बिल्कुल सही साबित कर दिया। उन्होंने शारजाह टेस्ट (AFG vs BAN One-off Test) ड्रॉ करवाने के लिए बीच मैदान पर साम-दाम-दण्ड-भेद सब कुछ अपनाए। उनका एक मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क़ैस ने दिलाई गुलबदीन की याद: अफगानी टीम शारजाह टेस्ट के पांचवें दिन एक समय 8 डाउन हो गई। बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 2 विकेट चाहिए थे, लेकिन दिन के खेल में ज्यादा समय नहीं बचा था। ऐसे में कै़स अहमद ने बेहद चालाकी से खेल धीमा कर दिया। वो क्रैम्प्स का बहाना करके जमीन पर लेट गए।

ये घटना अफगानिस्तान का पारी के 140वें ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए स्पिनर तैजुल इस्लाम गेंदबाज़ी कर रहे थे। उनकी तीसरी गेंद पर कै़स ने डिफेंस किया और फिर उन्होंने अचानक से अपनी लेफ्ट हैमस्ट्रिंग पकड़ ली। पहली नज़र देखने पर ऐसा लगा कि वो काफी दर्द में हैं। फिजियो मदद के लिए ग्राउंड पर भी आए।

इसी बीच दो मिनट तक खेल रुका रहा। हालांकि इसके बाद कै़स बिल्कुल तंदुरुस्त होकर बैटिंग करने के लिए खड़े हो गए। इतने समय में बांग्लादेशी टीम 2 ओवर डाल सकती थी। कैस की हरकत ने क्रिकेट फैंस को गुलबदीन नायब की याद दिला दी है। उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के सामने ही बारिश प्रभावित मुकाबले को धीमा करने के लिए फेक इंजरी की घटना को अंज़ाम दिया था।

ये भी जान लीजिए कि शारजाह टेस्ट आखिर में ड्रॉ पर ही खत्म हुआ। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 372/7 के स्कोर पर घोषित की थी। उन्होंने अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में अफगानी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 346 रन बनाए। कै़स अहमद ने 9वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करके 80 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली।

शायद तुम पसंद करोगे

IND vs WI 5th T20: भुवनेश्वर कुमार IN अर्शदीप सिंह OUT! बेंगलुरु टी20 के लिए Team India की संभावि

Cricket n More5 hours ago