flag
backBack
सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड खतरे में, Ishan Kishan वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I में मचा सकते हैं धमाल
सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड खतरे में, Ishan Kishan वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I में मचा सकते हैं धमाल
सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड खतरे में, Ishan Kishan वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I में मचा सकते हैं धमाल (Indian Batter Ishan Kishan)

किशन ने टी-20 इंटरनेशनल में 65 मैच की 65 पारियों में 1924 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में वह 76 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन बनाने वाले भारत के सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

फिलहाल रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव,हार्दिक पांड्या, केएल राहुल औऱ अभिषेक शर्मा ने ही ऐसा किया है। 

सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड खतरे में

किशन ने 2026 में टी-20 इंटरनेशनल में 33 मैचों में 37.60 की औसत और 107.13 की स्ट्राईक रेट से 1128 रन बनाए हैं। अगर वह 37 रन बना लेते हैं तो बतौर भारतीय एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिक़ॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

फिलहाल यह कीर्तिमान सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने 2022 में 31 पारियों में 46.56 की औसत से 1164 रन बनाए थे। 

मौजूदा सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है और इस मुकाबले में दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए भिड़ेंगी। 

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, शमार स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती। 
 

शायद तुम पसंद करोगे

IND vs WI 5th T20: भुवनेश्वर कुमार IN अर्शदीप सिंह OUT! बेंगलुरु टी20 के लिए Team India की संभावि

Cricket n More3 hours ago