Backवेस्टइंडीज की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हेटमायर ने शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने महज 11 गेंदों में 33 रन बना लिए थे और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह अपनी इस लय को आगे भी जारी रखेंगे, लेकिन वेस्टइंडीज की पारी के नौवें ओवर में प्रिंस यादव ने उनका खेल खत्म कर दिया।
प्रिंस ने हेटमायर के सामने तेज रफ्तार से शॉर्ट गेंद फेंकी, जो मिडिल स्टंप की लाइन पर पड़ी। हेटमायर ने इसे मिडविकेट के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी उम्मीद से ज्यादा उछल गई। वह बल्ले के ऊपरी हिस्से से शॉट खेल बैठे और गेंद हवा में उछलकर सीधे गेंदबाज की ओर चली गई। प्रिंस यादव ने भी इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और अपने दाईं ओर कंधे के ऊपर आई गेंद को शानदार तरीके से लपक लिया।
VIDEO:
BREAKTHROUGH WHEN INDIA NEEDED IT MOST #PrinceYadav with a game-changing caught & bowled to break the flow and send #ShimronHetmyer back #INDvWI 4th T20I | LIVE NOW https://t.co/u6TUkXnpvZ https://t.co/piPnGp3LU2
— Star Sports (StarSportsIndia) October 14, 2026
इस तरह हेटमायर की विस्फोटक पारी का अंत हो गया। वह 12 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। प्रिंस यादव ने इस विकेट के साथ भारत को 110 रन के स्कोर पर अहम सफलता दिलाई।
टीमें इस मैच के लिए
भारतीय (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमस (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर,अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेपर्ड, रॉस्टन चेज, गुड़ाकेश मोती, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ।