flag
backBack
PAK vs SL 3rd T20I: Kusal Mendis की कप्तानी पारी ने तोड़ा पाकिस्तान के क्लीन स्वीप का सपना, श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता आखिरी मैच
कुसल मेंडिस ने नाबाद 87 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 8 विकेट से जीत दिलाई।
कुसल मेंडिस ने नाबाद 87 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 8 विकेट से जीत दिलाई। (PAK vs SL 3rd T20I Kusal Mendis 87 Runs Sri Lanka Win 8 Wickets)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 47 गेंदों पर 76 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। 

हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं मिला और पाकिस्तान के कई प्रमुख बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। माज़ सदाकत बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि फखर जमान ने 12, हसन नवाज ने 16 और ख्वाजा नफे ने सिर्फ 3 रन बनाए। 

ऐसे में निचले क्रम में अराफात मिन्हास ने उपयोगी पारी खेलते हुए 20 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए और टीम को 168 के स्कोर तक पहुंचाया।

श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में दासुन शनाका सबसे सफल रहे और उन्होंने 3 विकेट चटकाए। नुवान तुषारा और ईशान मलिंगा को 2-2 विकेट मिले, जबकि विजयकांत को 1 सफलता मिली।

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदारा सिर्फ 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद सिनेथ जयवर्धने ने कप्तान कुसल मेंडिस के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 59 रन की अहम साझेदारी हुई। जयवर्धने ने 26 गेंदों पर 38 रन बनाए और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में मदद की।

जयवर्धने के आउट होने के बाद कामिंडु मेंडिस ने कप्तान का साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 55 गेंदों पर 98 रन की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान की वापसी की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

कुसल मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए। वहीं, कामिंडु मेंडिस ने 27 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों ने मिलकर श्रीलंका को 17.1 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद इमरान और अराफात मिन्हास को ही 1-1 विकेट मिल पाया।

इस तरह श्रीलंका ने तीसरे टी20 मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज को 2-1 पर खत्म किया। 

शायद तुम पसंद करोगे

IND vs WI 5th T20: भुवनेश्वर कुमार IN अर्शदीप सिंह OUT! बेंगलुरु टी20 के लिए Team India की संभावि

Cricket n More3 hours ago