BackIND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर आ पहुंची है. दोनों ही टीमों ने अब तक खेले गए 4 मैचों में से 2-2 जीते हैं और इस तरह सीरीज बराबरी पर आकर खड़ी हो गई है. ऐसे में अब जो टीम पांचवां मुकाबला जीतेगी, सीरीज उसी के नाम होगी. ऐसे में पांचवें और निर्णायक मुकाबले का रोमांचक होना तय है. तो आइए आपको बताते हैं कि पांचवां मैच कितनी तारीख को, किस मैदान पर और कितने बजे से खेला जाएगा, जिसमें होगा सीरीज विजेता का फैसला.
𝙄.𝘾.𝙔.𝙈.𝙄
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Eyes on the ball 👀 and accepted the reward 👍
Prince Yadav does it nicely 👌
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_pic.twitter.com/FeGNUG2NiM
अब हर किसी की नजरें भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले पर टिकी होंगी. जानकारी के लिए बता दें कि अब सीरीज का आखिरी मैच 17 अक्टूबर को खेला जाएगा, जहां सीरीज के विजेता का फैसला भी होगा. एक बार फिर, मैच सभी मैचों की तरह शाम 7 बजे शुरू होगा और 6.30 बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
सीरीज डिसाइडर मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भी हाईस्कोरिंग मैच होना तय है, क्योंकि ये बात किसी से छिपी नहीं है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाज रन बनाना काफी पसंद करते हैं.
Fighting it out in the middle 💪
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Vice-captain @TilakV9 at it 👊
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_pic.twitter.com/1XOO24YxkR
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज अब बराबरी पर आकर खड़ी हो गई है. इस सीरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था. फिर, दूसरा मैच रांची में खेला गया, जिसे मेहमान टीम ने 6 विकेट से जीत लिया. तीसरा मुकाबला इंदौर में हुआ, जिसे टीम इंडिया ने 14 रन से जीता. तो वहीं, चौथा मुकाबला हैदराबाद में खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने 24 रन से जीत दर्ज की और सीरीज को 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया. ऐसे में अब पांचवां मैच सीरीज डिसाइडर होगा. जो टीम जीतेगी, वह सीरीज पर कब्जा करेगी और जो मैच आखिरी मैच हारेगी, वह सीरीज में पिछड़ जाएगी.
West Indies level the series 2-2.
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
An important decider awaits in Bengaluru on Saturday.
Scorecard ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_pic.twitter.com/i7juMPuEe9
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पांचवें टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा. वहीं तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी. ऐसे में फैंस इस ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का भी मजा ले सकते हैं, मगर यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. इस मैच का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं.
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे