flag
backBack
आईसीसी रैंकिंग : शतकीय पारी का श्रेयस अय्यर को मिला इनाम, ईशान किशन की टी20 में बादशाहत कायम
आईसीसी रैंकिंग: शतकीय पारी का श्रेयस अय्यर को मिला इनाम, ईशान किशन की टी20 में बादशाहत कायम
आईसीसी रैंकिंग: शतकीय पारी का श्रेयस अय्यर को मिला इनाम, ईशान किशन की टी20 में बादशाहत कायम (आईसीसी रैंकिंग: शतकीय पारी का श्रेयस अय्यर को मिला इनाम, ईशान किशन की टी20 में बादशाहत कायम)

अय्यर ने लखनऊ में सीरीज के पहले मैच में ही बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। यह उनके टी20 इंटरनेशल करियर का पहला शतक भी रहा। शतकीय पारी का फायदा अय्यर को रैंकिंग में मिला है। उनके चौथे स्थान पर पहुंचने का मतलब है कि अब भारत के तीन खिलाड़ी टॉप चार में शामिल हो गए हैं। ईशान किशन क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल करने वाले पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं। टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में आगे बढ़ने वाले अन्य बल्लेबाजों में श्रीलंका के कुसल मेंडिस शामिल हैं, जो तीन स्थान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड 13 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर आ गए हैं और भारत के संजू सैमसन चार स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी माज सदाकत ने भी श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अपने प्रदर्शन के दम पर टॉप 100 से बाहर से 45वें स्थान तक पहुंचकर बड़ी छलांग लगाई है। गेंदबाजी चार्ट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रोस्टन चेस ने भारत के खिलाफ अपने प्रदर्शन के बाद 24 स्थान की छलांग लगाकर 23वां स्थान हासिल किया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर रैंकिंग में भी दो स्थान की बढ़त हासिल की और तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

पाकिस्तान के सलमान मिर्जा टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में 9 स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि उनके साथी खिलाड़ी सैम अयूब आठ स्थान ऊपर चढ़कर 54वें स्थान पर आ गए हैं।

डरबन के किंग्समीड में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की साउथ अफ्रीका पर 214 रनों की जीत के बाद टेस्ट रैंकिंग में भी काफी बदलाव देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' प्रदर्शन का इनाम मिला है, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 190 और दूसरी पारी में 82 रन बनाए थे। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज टॉप 100 से ऊपर उठकर बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में संयुक्त रूप से 49वें स्थान पर आ गया है। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 मार्नस लाबुशेन भी चार स्थान ऊपर चढ़कर 34वें नंबर पर पहुंच गए, जबकि साउथ अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्करम चार स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर आ गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आखिरी दिन 49 रन देकर छह विकेट लेने के अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके साथी खिलाड़ी मिशेल स्टार्क लिस्ट में सबसे आगे बने हुए हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी पर उनकी बढ़त घटकर चार रेटिंग प्वाइंट रह गई है।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे तीन साल से अधिक समय में अपना पहला रेड-बॉल मैच खेलने के बाद टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 34वें स्थान पर लौट आए हैं। भारत के रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे और साइमन हार्मर पांच स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आखिरी दिन 49 रन देकर छह विकेट लेने के अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके साथी खिलाड़ी मिशेल स्टार्क लिस्ट में सबसे आगे बने हुए हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी पर उनकी बढ़त घटकर चार रेटिंग प्वाइंट रह गई है।

Article Source: IANS

शायद तुम पसंद करोगे

IND VS NZ: ऐसा क्यों.... समझ से परे हैं सिलेक्टर्स के ये 5 फैसले, न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए चुन

NewsNationTv42 minutes ago

Jake Fraser-McGurk: 14 गेंदों में फिफ्टी, 49 गेंदों में शतक; जैक फ्रेजर मैकगर्क का तूफान, फिर भी

Hari Bhoomi41 minutes ago