BackIND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले के साथ शानदार पारियां खेलीं, हालांकि ये दोनों बल्लेबाज अपनी टीमों को जीत नहीं दिला पाए. लेकिन हार के बावजूद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक खास क्लब में एंट्री मार ली है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव-अक्षर पटेल और विराट कोहली-हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री कर ली है. तिलक और नीतीश ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया और किन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है, आइए जानते हैं.
हैदराबाद में खेले गए चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए. टीम इंडिया 9 विकेट गंवाकर 19.3 ओवर में सिर्फ 223 रन बना पाई और 24 रनों से मैच हार गई. इस मैच में टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया के लिए अंतिम ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी की लेकर ये दोनों मिलकर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने मिलकर छठवें विकेट के लिए 32 बॉल में 70 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में तिलक ने 16 बॉल में 25 रन बनाए. वहीं नीतीश ने 16 बॉल में 33 रन जड़ दिए. इस साझेदारी के साथ ही इन दोनों बल्लेबाजों ने एक खास क्लब में एंट्री मार ली है. ये दोनों भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6वें विकेट और उससे नीचे सबसे बड़ी यानी की सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
Fighting it out in the middle 💪
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Vice-captain @TilakV9 at it 👊
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_pic.twitter.com/1XOO24YxkR
तिलक और नीतीश की जोड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए लिए छठे विकेट या उससे नीच खेले हुए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. इन्होंने दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने इंडिया के लिए 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 68 रनों की साझेदारी की थी.
The local boys keeping the chase on 👊@TilakV9 🤝 @NKReddy07
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_pic.twitter.com/DyiJLR6Biu
इसके साथ ही तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री कर ली है. जो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में छठवें विकेट या उससे नीचे सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले भारतीय जोड़ी में सबसे ऊपर हैं. सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए टी20 में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है, जो साल 2027 में श्रीलंका के खिलाफ आई थी.
2️⃣0️⃣-ball FIFTY 🫡@IamSanjuSamson is lighting up Hyderabad tonight 🔥
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_pic.twitter.com/mcJm76yRnF
इस मुकाबले में भारत के लिए तिलक वर्मा ने 25 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 43 रनों की पारी खेली. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 बॉल में 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 41 रनों का योगदान दिया. टीम लिए सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए. उन्होंने 23 बॉल में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 52 रनों की पारी खेली.