flag
backBack
IND vs WI 5th T20I: Axar Patel विकेटों की ट्रिपल सेंचुरी पूरी करने के बेहद करीब, बेंगलुरु में रच सकते हैं इतिहास
IND vs WI 5th T20I: Axar Patel के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I में तीन विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने का मौका है
IND vs WI 5th T20I: Axar Patel के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I में तीन विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने का मौका है (Axar Patel 300 T20 Wickets IND vs WI 5th T20I M Chinnaswamy Stadium)

IND vs WI 5th T20I: भारतीय टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में इतिहास रचने का शानदार मौका है। दोनों टीमों के बीच यह मैच शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

32 साल के इस बाएं हाथ के फिंगर स्पिनर ने अब तक खेले गए 340 टी20 मुकाबलों में 297 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 27.39 रहा है। उन्हें 300 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ तीन विकेट की जरूरत है। अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में इस उपलब्धि को हासिल कर लेते हैं, तो टी20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने वाले चौथे भारतीय स्पिनर बन जाएंगे। उनसे पहले युजवेंद्र चहल, पीयूष चावला और रविचंद्रन अश्विन यह कारनामा कर चुके हैं। वहीं, कुल मिलाकर अक्षर 300 टी20 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बनेंगे।

टी20 क्रिकेट में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम है। इस लिस्ट में इसके बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल – 343 मैच, 396 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार – 332 मैच, 363 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह – 288 मैच, 354 विकेट
  • पीयूष चावला – 307 मैच, 329 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन – 343 मैच, 323 विकेट
  • अक्षर पटेल – 340 मैच, 297 विकेट

हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ने का भी मौका
अक्षर पटेल अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में दो विकेट भी हासिल कर लेते हैं, तो हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन जाएंगे। हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए अब तक 138 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 114 विकेट लिए हैं। वहीं, अक्षर पटेल के नाम 111 मैचों में 113 विकेट दर्ज हैं। 

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम है। वह अब तक 98 मुकाबलों में 145 विकेट हासिल कर चुके हैं। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी यह पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबर है। ऐसे में बेंगलुरु में होने वाला पांचवां मुकाबला सीरीज का फैसला करेगा। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी।

शायद तुम पसंद करोगे

IND vs WI 5th T20: भुवनेश्वर कुमार IN अर्शदीप सिंह OUT! बेंगलुरु टी20 के लिए Team India की संभावि

Cricket n More3 hours ago